कोर्ट से बरी होते ही रो पड़े अरविंद केजरीवाल, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार, यह केस फर्जी था

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल काफी भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैं कट्टर ईमानदार हूं, मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई है, यह केस फर्जी था।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पत्रकारों से बात कर रहे थे तब बोलतेबोलते पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल रो पड़े। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से शराब घोटाला, शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुतबहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया।

मोदी और शाह का राजनीतिक षड्यंत्र

केजरीवा ने कहा कि मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारेसाथ है। मोदी और अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनैतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए। आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया गया। यहां तक कि सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री को उसके घर से घसीटकर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया। हमारे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया (मौजूदा पूर्व डिप्टी सीएम) को करीब दो साल तक जेल में रखा गया। पूरा का पूरा फर्जी केस था हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों पर डिबेट चलते थे। खबरें दिखाई जाती थीं कि केजरीवाल भ्रष्ट है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया। आज कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।