दिल्ली में हत्या के बाद केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा-अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाए गृह मंत्री

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली में हुई हत्या के मामले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने भाजपा और अमित शाह को केवल एक ही जिम्मेदारी दी थी, उसमें भी वे बुरी तरह विफल रहे हैं। दिल्ली की हालत खराब कर दी है। वे केवल गंदी राजनीति करते हैं। इससे दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को दो हत्याएं हुई हैं। पहली घटना फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में हुई। यहां पर बर्तन कारोबारी संजय को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं दूसरे मामले में गोविंदपुरी में पड़ोसियों के बीच झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। इन दोनों दो मर्डर पर केजरीवाल ने भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में 2 सरकारें एक साथ चलती हैं। 10 साल पहले, लोगों ने दिल्ली में हमारी सरकार चुनी। हमने स्कूल, अस्पताल, बिजली ठीक की। लोगों ने बीजेपी की केंद्र सरकार को एक जिम्मेदारी दी, जो कानून और आदेश दें और लोगों को सुरक्षा दें। यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार और गृह मंत्री की है। गृह मंत्री कौन हैं? जनता ने भाजपा और अमित शाह को केवल एक ही जिम्मेदारी दी थी, उसमें भी वे बुरी तरह विफल रहे हैं। हमला करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली की हालत खराब कर दी है। वे केवल गंदी राजनीति करते हैं। इससे दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए कुछ ठोस कदम उठाएं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।