नई दिल्ली। दिल्ली की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। बताया जाता है बाइक सवार तीन युवकों ने कॉलेज से कुछ दूरी पर ही छात्रा पर एसिड फेंका। छात्रा अपना चेहरा बचाने में सफल रही, लेकिन उसका हाथ इसमें झुलस गया है।
पीड़ित छात्रा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़ती है। रविवार को वह एक्सट्रा क्लास के लिए गई थी। तभी तीन युवक बाइक पर आए और कॉलेज के पास छात्रा पर एसिड फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार को दीप चंद बंधु अस्पताल से एक छात्रा (20 वर्ष) को एसिड से जलने के कारण भर्ती होने के बारे में सूचना मिली। पूछताछ करने पर, पीड़िता ने बताया कि वह सेकेंड ईयर (नॉन–कॉलेज) की छात्रा है और लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार में एक एक्स्ट्रा क्लास के लिए गई थी। छात्रा के मुताबिक जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। ईशान ने कथित तौर पर अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ झुलस गए। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और लगभग एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स



