ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया, जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कारवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किये थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक ठिकाने निशाना नहीं बनाया गया है यानी सेना ने एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता दिखाई है।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया थाजिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लांच करके पहले की तरह ही इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है। आतंकवादियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से यह कार्रवाई सिर्फ उनके शिविरों और बुनियादी ढांचे तक ही सीमित थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।