ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह — भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को मिलेगी नई गति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा व रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कैनबरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक समन्वय और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी भाग लिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
राजनाथ सिंह की यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे रिश्तों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
गुरुवार को शुरू हुए इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। इस यात्रा ने एक स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा लक्ष्य को और मजबूती प्रदान की है।
कैनबरा हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील और जॉइंट ऑपरेशंस के प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स ने राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में राजनाथ सिंह के सम्मान में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने उनकी अगवानी की। इस दौरान एक पारंपरिक “वेलकम टू कंट्री” धूम्र समारोह हुआ, जो ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह समारोह भूमि के पारंपरिक संरक्षकों को सम्मान देने के साथ-साथ मित्रता और सुलह का संदेश भी देता है।



