कर्नाटक दशहरा समारोह में बानू मुश्ताक को बुलाने पर विवाद
कर्नाटक में इस साल मैसूरु के दशहरा महोत्सव के उद्घाटन के लिए मशहूर लेखिका और बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक को आमंत्रित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया सरकार के इस फैसले का भाजपा ने विरोध किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- वंदे मातरम विवाद पर मायावती का बड़ा बयान: ‘राजनीति छोड़कर बेरोजगारी, युवाओं और बाढ़ पर ध्यान दें’
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
भाजपा नेता प्रताप सिम्हा का सवाल
- भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम एक हिंदू धार्मिक आयोजन है, जिसकी शुरुआत देवी चामुंडेश्वरी की पूजा से होती है।
- उन्होंने सवाल उठाया:
- “क्या बानू मुश्ताक को देवी चामुंडेश्वरी में आस्था है?”
- “क्या वह हमारी परंपराओं का पालन कर रही हैं?”
- सिम्हा ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से बानू मुश्ताक का सम्मान करता हूं। जब वह अखिल भारत कन्नड़ साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता करती हैं तो यह स्वीकार्य है, लेकिन धार्मिक आयोजन में उनका आना उचित नहीं है।”
सरकार का फैसला
- मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने घोषणा की थी कि इस साल दशहरा समारोह का उद्घाटन बानू मुश्ताक करेंगी।
- उन्होंने बताया कि बानू मुश्ताक कर्नाटक के हासन की रहने वाली लेखिका हैं।
- उत्सव की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और विजयदशमी 11वें दिन 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी।



