ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश दौरे की सूची पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा – मोदी सरकार की गंभीरता पर संदेह

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश दौरे की सूची

पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा – मोदी सरकार की गंभीरता पर संदेह

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमापार आतंकवाद के ख़िलाफ भारत की अंतरराष्ट्रीय रणनीति के तहत सात प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजे जाने की योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

किरेन रिजिजू की क़ानून मंत्रालय से छुट्टी, क्या न्यायपालिका से टकराव थी  वजह? - BBC News हिंदी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार देर रात उन नेताओं की पूरी सूची जारी की जो विभिन्न देशों का दौरा करेंगे। इस सूची में बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं को शामिल किया गया है।

INDIA ब्लॉक जीता तो 48 घंटे में बनेगा पीएम...', जयराम रमेश ने बताया चयन का  फॉर्मूला - jairam ramesh said about lok sabha election india alliance pm  candidate congress ntc - AajTak

कांग्रेस का आरोप

सुझाए गए 4 में से केवल 1 नाम शामिल
कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 16 मई की सुबह मोदी सरकार ने कांग्रेस से 4 सांसदों/नेताओं के नाम मांगे थे, जो विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल हो सकें। विपक्ष के नेता ने ये चार नाम दोपहर 12 बजे तक संसदीय कार्य मंत्री को लिखित रूप में भेज दिए थे।”

कांग्रेस के मुताबिक, ये चार नाम थे:

  • आनंद शर्मा
  • गौरव गोगोई
  • डॉ. सैयद नासिर हुसैन
  • राजा बरार

लेकिन 17 मई की देर रात जब प्रतिनिधिमंडलों की सूची जारी हुई, तो इनमें से केवल एक नाम को ही जगह दी गई।

कांग्रेस ने क्या कहा?
बयान में कांग्रेस ने कहा यह मोदी सरकार की गंभीरता की कमी और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी घटिया राजनीतिक रणनीति को दिखाता है।”

हालांकि कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा चुने गए कांग्रेस के सांसद/नेता प्रतिनिधिमंडलों में भाग लेंगे और अपना योगदान देंगे।

शशि थरूर का नाम पहले नहीं था

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की ओर से दिए गए चार नामों में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था, बावजूद इसके वह अब अमेरिकी दौरे वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

इस विवाद के बीच मोदी सरकार की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।