पटना में तख्त श्री हरमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा-गुरु लंगर कक्षों में चार आईईडी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार की राजधानी पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में हाई अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल जीमेल से मिली धमकी में कहा गया है कि आपके गुरु लंगर कक्षों में चार आरडीएक्स आधारित आईईडी मौजूद हैं।

ईमेल मिलने के बाद प्रबंधन कमेटी ने इसकी सूचना पटना के जिला अधिकारी, वरीय आरक्षित अधीक्षक, पटना सिटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चौक थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने के बाद पटना के बम निरोधक दस्ते की एक टीम ने तख्त श्री हरमंदिर साहब के चप्पे चप्पे का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ते जांच में कुछ नहीं मिला है। पटना सिटी के चौक थाना प्रभारी मनजीत ठाकुर ने बताया कि तख्त श्री हरमंदिर साहब के एक अधिकारी के मेल पर पटना साहिब को आरडीएक्स से उड़ने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पूरे गुरुद्वारा परिसर को गहराई से जांच की गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मेल किसके द्वारा और कहां से आया था।

प्रबंधन कमेटी ने बताया कि मेल में लिखा गया कि आपके गुरु लंगर कक्षों में चार आरडीएक्स आधारित आईईडी मौजूद हैं। इस मेल के बाद पूरे गुरुद्वारा परिसर में अपरा–तफरी मच गई। जांच के दौरान यहां दर्शन करने आने वाले लोगों को फिलहाल रोक दिया गया था। फिलहाल पूरे जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

मेल में आईएसआई जिंदाबाद के नारे लिखे

मेल में कहा गया है कि आईईडी विस्फोट से पहले तुरंत गुरुद्वारा के सभी कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया जाए। पत्र में न सिर्फ पटना साहिब को उड़ाने की बात कही गई है बल्कि उसने पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी आईएसआई जिंदाबाद के नारे भी लिखे। धमकी भरे मेल में कई नेताओं, संगठनों और विदेशी ताकतों से जुड़े विवादित और आपत्तिजनक जिक्र भी किया गया है। मेल में राजीव गांधी, एम करुणानिधि, एमके स्टालिन समेत कई नेताओं का जिक्र है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।