बिहार के मोतिहारी में बोले पीएम मोदी-राजद और कांग्रेस के राज में विकास पर लग गया था ब्रेक

Date:

0:00

0:00 left

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मोतिहारी में कहा कि राजद और कांग्रेस के राज में बिहार के विकास पर ब्रेक लग गया था। बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था। गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था। आज बिहार में इसलिए तेजी से काम हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी तो यूपीए के 10 साल में बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपए के आसपास मिले थे। 2014 में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया। एनडीए के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है वो पहले से कितना गुना ज्यादा है उसका आंकड़ा अभी हमारे सम्राट चौधरी जी बता रहे थे। कांग्रेस और आरजेडी के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसे हमारी सरकार ने दिए हैं। ये पैसा बिहार के जनकल्याण में काम रहा है।

मुंबई जैसा बने मोतिहारी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं वैसे ही अवसर गयाजी में भी बने। पुणे की तरह पटना भी औद्योगिक विकास हो। पूरब की तरह संथाल परगना का विकास हो। बेंगलुरु की तरह सिंहभूम के लोग भी आगे बढ़ें। पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है।

रेल परियोजनाओं की दी सौगात

पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोतिहारी से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पटनानई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।