पटना नीट छात्रा मौत मामला: एफएसएल रिपोर्ट में कपड़ों से मिले शुक्राणु अवशेष, जांच में बड़ा मोड़

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना नीट छात्रा मौत मामला: एफएसएल रिपोर्ट में कपड़ों से मिले शुक्राणु अवशेष, जांच में बड़ा मोड़

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट ने जांच को नई दिशा दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा के कपड़ों में मानव शुक्राणु के अवशेष पाए गए हैं। पटना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना के समय पहने गए एक अंत:वस्त्र की जांच में मानव शुक्राणु के अवशेष मिले हैं और उनकी डीएनए प्रोफ़ाइलिंग की जा रही है। इन नमूनों का मिलान गिरफ़्तार आरोपी और एसआईटी द्वारा चिन्हित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के डीएनए से किया जाएगा।

इस मामले में पटना पुलिस की कार्यशैली को लेकर पहले से ही तीखी आलोचना हो रही थी। इसके बाद पहली बार कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि 6 जनवरी को पटना के चित्रगुप्तनगर इलाके स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे इलाज के लिए तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

मृतका के पिता ने 9 जनवरी को इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने परिवार को बताया था कि छात्रा के साथ शारीरिक हिंसा हुई है। छात्रा की मौत 11 जनवरी को हो गई।

शुरुआत में पटना पुलिस ने इसे नींद की गोलियों के ओवरडोज से हुई मौत बताया और यौन हिंसा की आशंका से इनकार किया था। हालांकि, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में हुए पोस्टमार्टम में शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले और रिपोर्ट में यौन हिंसा से इनकार न किए जाने की बात कही गई।

मामले के तूल पकड़ने के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। साथ ही पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सेकंड ओपिनियन के लिए एम्स पटना भेजा गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।