बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आने लगे ओपिनियन पोल, फिलहाल जनता की राय में एनडीए आगे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा सोमवार को कर दी गई है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही कुछ ओपिनियन पोल भी सामने आए हैं, जिनमें जनता की राय के अनुसार एनडीए को जीतने की संभावना बताई गई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को होगी। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर होगी और 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

ओपिनियन पोल में एनडीए का पलड़ा भारी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इसके मुताबिक 2025 में एनडीए को 150-160 सीटें मिल सकती है, जबकि महागठबंधन के 70-80 सीटें और अन्य को 9-12 सीटें मिल सकती है। सर्वे के अनुसार एनडीए को 49 फीसदी, महागठबंधन को 36 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

किसको कितनी सीटें मिलने की संभावना

ओपिनियन पोल के अनुसार एनडीए में भाजपा को 80-85, जेडीयू को 60-65, हम को 3-6 सीटें, एलजेपी (आर) 4-6 सीटें, आरएलएम को 1-2 सीटें सकती है। महागठबंधन में आरजेडी को 60-65 सीटें, कांग्रेस को 7-10 सीटें, CPI-ML को 6-9 सीटें, सीपीआई को 0-1 सीटें, CPIM को 0-1 सीट, वीआईपी को 2-4 सीटें मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।