👉 यह भी पढ़ें:
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- शंकराचार्य पद की मर्यादा सर्वोपरि’: माघ मेले विवाद पर सीएम योगी का जवाब, सपा ने उठाए सवाल
- राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले यूपी के सीएम योगी- बल, बुद्धि होने के बाद भी भारत ने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया
- सीएम योगी का अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना, बिना नाम लिए कहा-देश में दो नमूने, एक दिल्ली में एक लखनऊ में
- यूपी के सीएम योगी ने जनता को लिखी चिट्ठी-रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं, इन्हें घर या व्यवसाय में काम पर नहीं रखें
- मोतिहारी में बोले यूपी के सीएम योगी-बिहार को अब लालटेन की जरूरत नहीं, एनडीए की एलईडी चाहिए
0:00 left
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बिहार में थे। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कांग्रेस एवं राजद के शासनकाल में अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। जिन्होंने चारा खा लिया, जमीन हड़प ली, वे नौकरी देने की बात कर रहे हैं। यह गठबंधन नहीं, जनता को धोखा है।
योगी ने कहा कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान से यह तय होगा कि राज्य विकास और सुशासन की तरफ बढ़ेगा या फिर जंगलराज की ओर लौटेगा। यही वह धरा है, जहां माता जानकी ने जन्म लिया। जिसने देश को महावीर दिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शारदा सिन्हा जैसी विभूतियों को जन्म दिया। शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी गीतों के माध्यम से भाषा को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। ऐसा बिहार कैसे बीमारू बन गया?
योगी ने कहा कि जिस बिहार ने नालंदा जैसा विश्वविद्यालय था, जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, उस बिहार की पहचान आज के विपक्षियों ने जंगलराज से बना दी। तब यहां की साक्षरता दर सबसे कम थी। परिवारवाद, जातीय हिंसा हावी थी। उन्होंने कहा कि यूपी के माफियाओं की हालत क्या है, यह आपने देखा होगा। उनके लिए दो ही जगह है। या तो यमराज के पास या यूपी से बाहर। माफियाओं ने अपराध से जो संपत्ति बनाई है, सरकार उसे कब्जे में लेकर गरीबों के लिए आवास बना रही है।



