बिहार में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-यह चुनाव तय करेगा बिहार का भविष्य, डिफेंस पार्क का किया वादा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी रविवार को कई सभाएं संबोधित की। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह चुनाव तय करने वाला है कि बिहार में जंगलराज होगा या विकसित बिहार बनेगा। पिछले 20 सालों में पटना बहुत बदल गया है। बिहार को हमें विकसित बिहार बनाना है। विकसित बिहार बनेगा तो विकसित भारत भी बनेगा।

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव के हर घर में नौकरी देने वाले वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गणित पढ़े हैं या नहीं, वे यह कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते। हम लोगों ने तय किया है कि यहां उद्योग–धंधे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग जहां जाते हैं, वहां कहते हैं कि आइए हमारे विकसित बिहार में जबकि राजद, कांग्रेस वाले कहते हैं कि आइए, बिहार में कट्टा मार देंगे कपार में।

👉 यह भी पढ़ें:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महागठबंधन के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, वे जेल की हवा खा चुके हैं। कई आज भी जमानत पर हैं, लेकिन इसके बावजूद सीने पर शर्ट का बटन खोलकर जनता से वोट की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का मानना है कि अगर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाए तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दो। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विडंबना है कि राजनीति अपना अर्थ और भाव खो चुकी है. क्या विपक्ष में कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं है जिसके नेतृत्व में यह महागठबंधन चुनाव लड़ सके? आज हमारे गठबंधन नेतृत्वकर्ता पर ऐसा कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मात्र घोषणा नहीं, अटल प्रतिज्ञा है।

छोटे और सूक्ष्म उद्योंगो के लिए पार्क

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि बिहार में छोटे और सूक्ष्म उद्योगों के लिए पार्क बनाए जाएंगे, जहां 100 से अधिक उद्योगों के माध्यम से युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और रोजगार मिलेगा। इसके साथ बिहार में एक रक्षा (डिफेंस) पार्क भी बनेगा, जिसमें बम–गोले जैसे सामग्रियां बनेंगी और वे बिहार के श्रमिकों के हाथों बनेंगी। इस तरह स्वदेशी उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।