क्या आरएसएस में मुस्लिम शामिल हो सकते हैं, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-धार्मिक पहचान को बाहर रख कोई भी आ सकता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बेंगलुरु। बेंगलुरु में संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या मुस्लिम संघ में आ सकता है क्या? संघ प्रमुख ने कहा कि संघ में किसी ब्राह्मण को अनुमति नहीं है। संघ में किसी अन्य जाति को अनुमति नहीं है। संघ में किसी मुसलमान या ईसाई को अनुमति नहीं है। केवल हिंदुओं को अनुमति है। इसलिए मुसलमान, ईसाई या किसी भी संप्रदाय के लोग संघ में आ सकते हैं, लेकिन अपनी धार्मिक पहचान को बाहर रखें।

संघ प्रमुख ने कहा कि संघ समावेशिता के सिद्धांत पर काम करता है। शाखा में मुसलमान और ईसाई आते हैं तथा अन्य सभी जातियां भी आती हैं, लेकिन हम उनकी गिनती नहीं करते और हम यह नहीं पूछते कि वे कौन हैं। भागवत ने कहा कि हम सब भारत माता के बेटे हैं और इसी सिद्धांत पर काम करते हैं। संघ के दृष्टिकोण को लेकर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट और सशक्त बनाना है ताकि एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो जो धर्म के सिद्धांतों के माध्यम से विश्व का मार्गदर्शन कर सके। संघ प्रमुख ने कहा कि जब आप शाखा में आते हैं, तो आप भारत माता के पुत्र और इस हिन्दू समाज के सदस्य के रूप में आते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान को जोरदार जवाब देना होगा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश ऐसा नहीं चाहता है। उन्होंने कहा क हम हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं. पाकिस्तान ही है जो हमारे साथ शांति नहीं चाहता। जब तक पाकिस्तान को भारत को नुकसान पहुंचाने से कोई संतोष मिलता रहेगा, वह ऐसा करता रहेगा। हमें उनकी बार–बार की कोशिशों का जोरदार जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति का तरीका यह नहीं है कि हम अपनी तरफ से समझौते को तोड़ें। यदि पाकिस्तान इसे तोड़ता है, तो वह सफल नहीं होगा। जितना वे कोशिश करेंगे, उतना ही वे अपने लिए परेशानी पैदा करेंगे।

किसी एक पार्टी से संघ का लगाव नहीं

भागवत ने कहा है कि संघ किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि नीतियों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रनीति के समर्थक हैं, राजनीति के नहीं। हमारा किसी एक पार्टी से कोई विशेष लगाव नहीं है। कोई भी पार्टी हमारी नहीं है। अगर कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग का समर्थन करती तो आरएसएस कार्यकर्ता उसका भी समर्थन करते। हम चुनावी राजनीति में हिस्सा नहीं लेते। हम नीतियों का समर्थन करते हैं।

संघ के पंजीकरण पर भी दिया जवाब

भागवत ने कई कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए गए उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें पूछा गया था कि आरएसएस एक पंजीकृत संगठन क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि यह जवाब अनगिनत बार दिया जा चुका है, लेकिन जो लोग सवाल उठाना चाहते हैं, वे इसे दोहराते रहते हैं। संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। क्या आप हमसे ब्रिटिश सरकार के साथ पंजीकरण की उम्मीद करते हैं? आजादी के बाद, कानून पंजीकरण को अनिवार्य नहीं बनाते। व्यक्तियों के समूह को भी एक कानूनी दर्जा दिया जाता है। हमें व्यक्तियों के समूह के रूप में वर्गीकृत किया गया है और हम एक मान्यता प्राप्त संगठन हैं। उन्होंने कहा कि हमें तीन बार प्रतिबंधित किया गया, इसलिए सरकार ने मान्यता दी है। अगर हम नहीं थे, तो उन्होंने किस पर प्रतिबंध लगाया? और हर बार अदालतों ने प्रतिबंध को खारिज कर दिया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।