👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
0:00 left
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर निशाना साधा है। शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस हर बार फेक नैरेटिव फैलाती है। राहुल गांधी ने एक यात्रा की, उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था। उनका विषय अच्छी शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़कें नहीं थी, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था। यह राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी। उन्होंने सवाल किया क्या घुसपैठियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड या वोटिंग का अधिकार मिलना चाहिए?
अमित शाह ने एक सभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बिहार को विकसित नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठियों को बचाने का अभियान बताया। अमित शाह ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार का विकास नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा।
भ्रष्टाचार को लेकर लालू पर बोला हमला
शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने पूरे जीवन में जितना भ्रष्टाचार किया है, एनडीए ने उतने ही विकास के काम किए हैं। उन्होंने चारा घोटाला, जमीन के बदले नौकरी घोटाला और जेल घोटाले जैसे घपलों का जिक्र किया। शाह ने कहा कि एक तरफ भ्रष्ट सरकारें थीं, तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है, जिस पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है।



