पटना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को बिहार में थे। इस दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कहा कि बिहार के भविष्य का फैसला करने का समय आ गया है और अब जनता को यह तय करना है कि वह राज्य को विकास के रास्ते पर देखना चाहती है या फिर दोबारा जंगलराज की ओर लौटाना चाहती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिसका दामन साफ होगा, वही बिहार को विकसित राज्य बना सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल झूठे वादों के सहारे जनता को गुमराह कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
पहले पटना में मौत दौड़ती थी, अब मेट्रो
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद सरकार हर बार नौकरी देने का वादा करती है, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करती। बिहार अब बदल चुका है, यहां की जनता अब धमकी नहीं, विकास की बात करती है। पहले पटना में मौत दौड़ती थी, अब मेट्रो ट्रेन दौड़ रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और बिहार को इस विकास यात्रा से जोड़ने की जिम्मेदारी जनता की है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किए हैं, जबकि विपक्ष केवल सत्ता की भूख में जनता को बरगलाने का काम कर रहा है।
पहलगाम हमले का भी किया जिक्र
रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की, लेकिन भारत ने जवाब देते समय धर्म नहीं, कर्म देखा। भारत ऐसा देश है जहां औरतें चींटी भी नहीं मारतीं, बल्कि उसके लिए अलग से आटा निकाल देती हैं। हम करुणा और सहअस्तित्व में विश्वास करने वाले लोग हैं, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो हम कठोर से कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटते।



