मोनू भाटिया और बंटी भाटिया के आपसी विवाद ने प्रकाश पर्व को भी नहीं बख्शा, संगत होती रही परेशान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। श्री गुरुसिंह सभा इंदौर के अध्यक्ष हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया और महासचिव प्रितपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व को भी नहीं छोड़ा। मंगलवार को खालसा स्टेडियम में दोनों और उनके समर्थक भिड़ गए और जमकर बहस हो गई। इसका असर प्रकाश पर्व के दिन यानी आज आयोजित कार्यक्रम में भी दिखा। जहां संगत परेशान होती नजर आई, यहां तक कि लंगर पर भी इसका प्रभाव नजर आया।

बताया जाता है कि मंगलवार को खालसा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मोनू भाटिया और महासचिव भाटिया के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। दोनों के समर्थक भी आमने-सामने हो गए जिससे धक्कामुक्की की नौबत भी आ गई। इस दौरान सभा के अन्य पदाधिकारी हस्ताक्षेप करने की कोशिश करते रहे, लेकिन माहौल शांत नहीं हो सका।

पंडाल छोटा बनाने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जाता है कि कल मोनू भाटिया अचानक खालसा स्टेडियम पहुंच गए और पंडाल छोटा बनाने पर आपत्ति ली। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर गाली-गलौच और धक्कामुक्की हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांचा छाबड़ा पर किसी ने हाथ भी उठा दिया। बताया जाता है कि लोगों का कहना था कि मोनू भाटिया को पहले पंडाल की चिन्ता क्यों नहीं हुई, सबकुछ तैयार होने के बाद वे आपत्ति करने क्यों पहुंचे?

आज संगत होती रही परेशान

बताया जाता है कि इस विवाद के कारण गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पधारे संगत को भी परेशान होना पड़ा। जहां जोड़ाघर लगता था वहां पर पंडाल बनाकर मुख्य दीवान सजाया गया था। जहां पंडाल सजाया जाता था वहां लंगर छकाया गया। लोग दीवान के दर्शन करने के बाद जब लंगर छकने गए तो वहां भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था ऐसी कि दोपहर तीन बजे लंगर खत्म हो गया। कल रात को भी 11 बजे लंगर खत्म हो गया था।

दोनों के विवाद के विवाद में समाज की बदनामी

बताया जा रहा है कि यह टकराव पिछले कई महीनों से चल रही खींचतान का नतीजा है। अध्यक्ष और महासचिव के बीच संगठनात्मक निर्णयों और आर्थिक पारदर्शिता को लेकर मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं। इस विवाद ने श्री गुरु सिंह सभा की छवि पर गहरा नकारात्मक असर डाला है। इससे समाज की साख खराब हो रही है। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और दोनों गुटों से आपसी मतभेद सुलझाने की अपील की है।

गुरुद्वारा कमेटी को लेकर भिड़ चुके हैं दोनों

इससे पहले मोनू भाटिया और बंटी भाटिया संत नगर और सुदामा नगर गुरुद्वारा की कमेटी को लेकर आपस में भिड़ चुके हैं। कुछ महीनों पहले मोनू भाटिया ने सुदामा नगर और संत नगर गुरुद्वारा के कमेटी बनाई थी, जिस पर बंटी भाटिया ने आपत्ति दर्ज कराई थी। बंटी भाटिया ने मोनू भाटिया की सूची में उलटफेर कर दिया। हालत यह हो गई कि इन कमेटियों को लेकर दोनों के समर्थक गुरुद्वारे में भी भिड़ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।