बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, पूरे प्रदेश में कटे 65 लाख मतदाताओं के नाम, अब 7.24 करोड़ रह गए मतदाता, पहले 7.89 करोड़ थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारी विरोध के बाद बिहार में हुए वोटर लिस्ट रिवीजन की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए गहन विशेष पुनरीक्षण के बाद पूरे प्रदेश से 65.64 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है।

उल्लेखनीय है कि पुनरीक्षण के दौरान पूरे राज्य में बीएलओ ने घर-घर जाकर वोटरों की जांच की। इसमें लाखों मृत और प्रवासी वोटरों की जानकारी सामने आई। निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद लाखों वोटरों का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दी है।

दावे और आपत्तियां 1 सितंबर तक

बिहार के सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी दी गई है। साथ ही, 243 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव अधिकारी मतदाताओं और पार्टियों से दावे और आपत्तियां भी स्वीकार करेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपना नाम जुड़वाने, हटवाने या गलत जानकारी को ठीक करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। दावे और आपत्तियां 1 सितंबर तक की जा सकती हैं।

मतदाता सूची से कटे 65.64 लाख नाम

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे हैं। कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था।

किन जिलों में कितने नाम कटे

गोपालगंज में 3 लाख 7 हज़ार 361 वोटरों के नाम कटे। खगड़िया में 79,551 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। भागलपुर में कुल 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम कटे हैं। किशनगंज में 1,45,913 वोटरों तथा सारण में 2.73 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। मुजफ्फरपुर में 2 लाख 82 हजार 845 वोटरों के नाम कटे हैं। सुपौल में 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स तथा शेखपुरा में 26,256 वोटर्स के नाम कटे हैं। बक्सर में 87,645, लखीसराय में 48 हजार 824, जमुई में 91882 हजार तथा गया में 2 लाख 45 हजार 663 मतदाताओं के नाम कटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।