अमित शाह का हमला: तेजस्वी यादव का सरकारी नौकरी का वादा ‘बेबुनियाद’, बताया आर्थिक रूप से असंभव
गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के तेजस्वी यादव के वादे को बेबुनियाद और अव्यावहारिक बताया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’

अमित शाह ने कहा, “बिहार में लगभग 2.8 करोड़ परिवार हैं, जिनमें से करीब 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली हुई है। यानी अब भी 2.6 करोड़ लोगों को नौकरी देना बाकी है। तेजस्वी जी ने वादा किया है कि वे 2.6 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “यदि डी और सी ग्रेड की नौकरियाँ भी दी जाएँ, तो इसका बजट करीब 12 लाख करोड़ रुपये बनता है, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ़ सवा 3 लाख करोड़ रुपये के आसपास है। तेजस्वी यादव जी को बताना चाहिए कि वे यह 12 लाख करोड़ रुपये कहाँ से लाएँगे? यह एक बेबुनियाद वादा है — वोट पाने के लिए बिहार के युवाओं से बोला गया सफेद झूठ।”



