👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। चिराग पासवान ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस को मढ़ौरा से टिकट दिया था। इस तरह एनएडीए को चुनाव से पहले ही एक सीट का नुकसान हो गया है।
बताया जाता है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने ये कार्रवाई की। सीमा सिंह के साथ निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का पर्चा भी रद्द हो गया। इस कार्रवाई से न केवल लोजपा (रामविलास) के समर्थकों में निराशा है, बल्कि मढ़ौरा का चुनावी समीकरण भी अब पूरी तरह से बदल गया है। बिहार एनडीए की ओर से ये सीट चिराग पासवान के कोटे में दी गई थी।
मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही थीं सीमा
सीमा सिंह को मढ़ौरा में एनडीए का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। कहा जा रहा है कि सीमा का नामांकन रद्द होने से एनडीए की एक सीट पहले ही कम हो गई है। रद्द हुए उम्मीदवारों में जदयू से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले अल्ताफ आलम राजू भी शामिल हैं, जो पिछली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे।
अब राजद और जनसुराज में होगी भिड़ंत
सीमा सिंह के चुनावी मैदान से बाहर हो जाने के बाद अब मढ़ौरा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित हो जाएगा। राजद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।



