👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
0:00 left
नई दिल्ली। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर 2025 से शंघाई और नई दिल्ली के बीच राउंड–ट्रिप विमान फिर से शुरू करने की तैयारी में है। यह फ्लाइट हर बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इस यात्रा के लिए एयरबस A330-200 वाइड–बॉडी विमान का इस्तेमाल होगा। यह लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट MU563 शंघाई से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। यही फ्लाइट MU564 दिल्ली से रात 7:55 बजे चलेगी और अगली सुबह 4:10 बजे शंघाई पहुंचेगी। इस फ्लाइट के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है।
पीएम मोदी की यात्रा के बाद आगे बढ़ी थी बात
उल्लेखनीय है कि अगस्त में तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के चुनिंदा शहरों के बीच फिर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी।
26 अक्टूबर से इंडिगो की भी फ्लाइट
इंडिगो ने 26 अक्टूबर से कोलकाता से चीन के गुआंगझोउ के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया था कि हम भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की बहाली की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमें गर्व है कि हम दो शहरों से चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने वाली पहली एयरलाइन में शामिल हैं।



