👉 यह भी पढ़ें:
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार, स्पीकर के ऑफिस के पास गुलदस्ता रख गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार
- गृह मंत्री अमित शाह ने कराया शुभेंदु अधिकारी का नामांकन, कहा-ममता बनर्जी को बाय-बाय करने जा रही जनता
0:00 left
पटना। पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अमित शाह पटना के एक होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे। जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, उसी समय अचानक एक कार काफिले के रास्ते में आ गई। सुरक्षा कर्मियों ने चिल्लाकर गाड़ी को सड़क किनारे कराया।
गृह मंत्री के काफिले में एक अनजान कार देखकर सुरक्षा बलों के हाथ–पैर फूल गए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जब गलती का एहसास हुआ, तो वे चिल्लाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार को किनारे लगवाया। तब जाकर गृह मंत्री अमित शाह का काफिला बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट पहुंचा। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब देश के गृह मंत्री के आगमन की पूरी जानकारी और अलर्ट पहले से था, तो इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे हुई। अब सवाल यह है कि यह स्थिति बनी तो कैसे बनी। इस समय अलर्ट हो गया था कि देश के गृह मंत्री निकल गए हैं तो फिर आखिर इस गाड़ी को इस रूट में पुलिसकर्मियों ने आने कैसे दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह पटना से समस्तीपुर के सरायरंजन के लिए निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई।



