रीगल तिराहे के बापू बोले-अब नोटों से हटा लो मेरा फोटो, कभी जलाते हो, कभी कार में रख जंगल में छोड़ आते हो, फिर पहचानने से कर देते हो इनकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में लगी आग में पांच-पांच सौ रुपए के नोटों की गडि्डयां भी जलीं। जब हंगामा मचा तो जज साहब ने कहा-यह नोट मेरे नहीं हैं। भोपाल में आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा की कार से 11 करोड़ के नोट मिले। लोकायुक्त, ईडी और आयकर विभाग बेचारे पूछ-पूछ कर थक गए, लेकिन सौरभ ने यही कहा-यह नोट मेरे नहीं हैं। मुझे इन नोटों से कोई वास्ता नहीं, लेकिन इस पर छपे बापू के फोटो को देख तकलीफ होती है। मैंने सोचा चलो लगे हाथ बापू से ही बात कर लेते हैं। फिर क्या था, मैं इंदौर के रीगल तिराहे स्थित बापू की प्रतिमा के पास पहुंच गया।

मैंने पूछा-बापू क्या हालचाल हैं? देश ठीक चल रहा है?

👉 यह भी पढ़ें:

बापू-आज कैसे आ गए हालचाल पूछने। आज न 2 अक्टूबर है न 30 जनवरी, न 26 जनवरी न 15 अगस्त?

मैंने कहा-बापू आप राष्ट्रपिता हो, देश के सभी लोगों का फर्ज है कि आपका ख्याल रखे।

बापू-हां तभी तो साल में मुझे सिर्फ चार बार याद करते हो। अगर यह तिथियां भी न आएं तो तुम में से कोई मेरी तरफ झांकने न आए।

मैंने कहा-क्या बात करते हो बापू। भारत सरकार ने नोट पर आपका फोटो छापा है। हर किसी की जेब में आप रहते हो। आपके बिना इंसान का एक दिन जीना भी संभव नहीं।

बापू-यही तो रोना है। तुम जेब की बात करते हो। मुझे तो लोग टॉयलट तक में छुपा कर रख देते हैं। कई तो लोग सोफा-बेड और दीवार में भी मुझे चुनवा देते हैं। अगर इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई जैसे विभाग न हों तो मेरा दम ही घुट जाए।

मैंने कहा-बापू, सोचो आपकी कितनी वैल्यू है। लोग आपको सहेज कर रखते हैं, ताकि आप पर धूल-मिट्‌टी न लग जाए।

बापू-रहने भी दो। लोग मुझे धूल-मिट्‌टी से बचाने के लिए नहीं सहेज कर रखते, बल्कि वे खुद को बचा रहे होते हैं। दु:ख तो तब होता है, जब मुझे सहेज कर रखने वाले लोग, पकड़े जाने पर पहचानने से इनकार कर देते हैं।

मैंने कहा-ऐसा तो नहीं होता होगा, भला आपको कोई पहचानने से कैसे इनकार करेगा?

बापू-अब देख लो न, दिल्ली हाई कोर्ट के जज साहब को। उनके बंगले के स्टोर रूम में मुझे जला दिया गया और अब जज साहब कह रहे हैं कि उनका मेरे से कोई वास्ता नहीं। अपने भोपाल के परिवहनाधीश करोड़पति सौरभ शर्मा को ही देख लो, वह भी मुझे पहचानने से मना कर रहा है।

मैंने कहा-हां, एक-दो मामले ऐसे हैं, लेकिन ऐसा होता कम है?

बापू-मेरे साथ ऐसा ही होता है। पहले तो मुझे बोरियों, सूटकेसों में भर-भरकर जमा करते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो कहते हैं कि वे मुझे नहीं पहचानते। हर दिन करोड़ों रुपए के नोट पकड़े जाते हैं, जिन्हें लेने कोई नहीं आता।

मैंने कहा-बात तो सही कह रहे हो बापू। आपका दर्द जायज है। आपके लिए क्या कर सकते हैं?

बापू– सिर्फ नोट और उसका रंग बदल देने से मेरा अपमान नहीं रुकने वाला। सब सिर्फ फर्जी बातें करते हैं। पहले हजार के नोट बोरियों में मिलते थे, तब दो हजार का नोट ला दिया। गुलाबी रंग से मेरा थोड़ा चेहरा खिला भी, तब तक उसे भी हटा दिया। फिर भी क्या बदला? आज भी मैं स्टोर रूम, किचन, टॉयलेट, सोफा, बेड से लेकर छतों की फॉल सीलिंग में भी भरा जा रहा हूं। अब सहन नहीं होता। जाकर कह दो अपनी सरकार से- नोटों से हटा दे मेरा फोटो।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।