राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र पर उठे सवाल, अजा कांग्रेस के अध्यक्ष अहिरवार ने की मंत्री पद से हटाकर जांच कराने की मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। हमेशा चर्चा में रहने वाली नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस ने अब उनके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताया है। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि प्रतिमा बागरी ने अनुसूचित जाति के आरक्षण का गलत तरीके से लाभ उठाया है। बागरी राजपूतों में आते हैं।

अहिरवार ने कहा कि इस मामले में अनुसूचित जाति कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार है और अगर राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराती है, तो पार्टी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। अहिरवार ने कहा कि सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र, जहां से प्रतिमा बागरी विधायक हैं, वह अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में रहने वाले बागरी जाति के लोग मूल रूप से ठाकुर (राजपूत) समुदाय से आते हैं और अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आते। अहिरवार ने कहा कि इसके बावजूद, प्रतिमा बागरी और उनके परिवार ने प्रशासनिक मिलीभगत से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा। यह संविधान और सामाजिक न्याय की मूल भावना के खिलाफ है।

गलत तरीके से बनवा लिया प्रमाण पत्र

अहिरवार ने कहा कि 1961 और 1971 की जाति जनगणना में पन्ना, सतना और सिवनी जिलों में बागरी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया था। जाति छानबीन समिति, मध्य प्रदेश के 2003 के निर्णय और 2007 में भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र में स्पष्ट किया गया था कि राजपूत समुदाय के बागरीजाति के लोग अनुसूचित जाति का लाभ नहीं ले सकते। 2003 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए थे कि बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में रहने वाले राजपूत बागरी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

मंत्री पद से तत्काल हटाने की मांग

अहिरवार ने कहा कि राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्हें मंत्री पद से तत्काल हटाया जाए और विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। मंत्री प्रतिमा बागरी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार का फैसला आया है। इस कदम से राजनीतिक और कानूनी दोनों क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को फ्री स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना से 7500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।