बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी से फिर भिड़े सीएम नीतीश कुमार, कहा-अरे बैठो अपनी कुर्सी पर, पार्टी तोहरे हसबैंड का है…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच लगातार नोंकझोंक देखने को मिल रही है। मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान दोनों एक बार फिर भिड़ गए। नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को कहा-अरे बैठो अपनी कुर्सी परपार्टी तोहरे हसबैंड का है, तोहरा कुछ नहींबैठा तू

नीतीश कुमार ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग भाजपा और एनडीए को आरक्षण चोर कहते हैं। इतने में रबड़ी देवी खड़ी हो गईं। बस फिर क्या था नीतीश कुमार एक बार फिर से उन पर बरस पड़ेउन्होंने कहा कि अरे बैठो अपनी कुर्सी परपार्टी तोहरे हसबैंड का है, तोहरा कुछ नहींबैठा तू। यह बोलते हुए वे हंस भी रहे थे।

👉 यह भी पढ़ें:

आरक्षण को लेकर राजद सदस्यों ने किया हंगामा

विधानपरिषद में राजद के सदस्य आरक्षण के मुद्दे पर विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में ही मौजूद थे। राजद के ज्यादातर सदस्य हरे रंग की टीशर्ट पहनकर आए थे। यह देखकर मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए और उन्होंने इसे बोगस बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने इस तरह का काम नहीं किया है।

इससे पहले भी भिड़ चुके हैं दोनों

पिछले कछ समय से विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में लगातार भिड़ंत हो रही है। राबड़ी देवी जब भी बोलने के लिए खड़ी होती हैं, नीतीश कुमार कटाक्ष करने से नहीं चूकते। हाल ही में जब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में चर्चा हो रही थी, तब भी ऐसा हुआ था। एनडीए और महागठबंधन के सदस्य राज्य में बिगड़ती कानूनव्यवस्था को लेकर सदन में एक दूसरे पर आरोपप्रत्यारोप कर रहे थे। इसी दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार अपराध की हर घटना की जांच करवाती है और दोषियों को अदालत के कठघरे में लाती है। राबड़ी देवी ने जब इस पर विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वह अपने 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बोल सकती हैं। तब नीतीश ने तंज कसते हुए कहा था कि छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।