👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
0:00 left
हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने गन्नावरम मंडल के कोंडा पावुलुरू में 10वीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर और एनआईडीएम दक्षिणी परिसर का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है, तो एनडीआरएफ मदद के लिए आती है। जब कोई आपदा मानव निर्मित होती है तो एनडीए मदद के लिए आती है।
इस दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भारी जीत के बाद एनडीए 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी। 2014 से 2019 के बीच संभावनाओं से भरा राज्य आंध्र प्रदेश मानव निर्मित आपदा के कारण पीड़ित रहा। अब उन बर्बाद हुए पांच वर्षों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी और सीएम नायडू की जोड़ी यहां विकास की रफ्तार को तीन गुना तेज करेगी। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए चंद्रबाबू नायडू के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
छह माह में तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं
गृह मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने छह महीने में आंध्र प्रदेश के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। हुडको, विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शाह से अपील की कि वे राज्य के पूरी तरह से ठीक होने तक केंद्र से निरंतर सहायता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू सहित अनेक नेता मौजूद थे।



