बिहार के कटिहार में गंगा नदी में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत, 17 लोग थे सवार, बाकी की तलाश जारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार के कटिहार जिले में रविवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया। कटिहार के अमदाबाद में गंगा नदी में नाव डूबने से कई लोग डूब गए. नाव में कुल 17 लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। नाव में सवार बाकी लोगों की तलाश जारी है।

घटना कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा की है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह कुछ लोग अमदाबाद थाना इलाके के दक्षिणी करिमुल्ला पुर के मेघू घाट से नाव में सवार होकर दूसरी ओर गदाई दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग एक छोटे डेंगी नाव मे सवार होकर किसी के श्राद्ध कर्म मे जा रहे थे। इस दौरान डेंगी नाव मे लगे चाईनीज मोटर फेल हो गई। नाव में अधिक लोड के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।

नाव पलटने से चीख–पुकार मच गई। आनन–फानन में स्थानीय लोग बचाव कार्य मे जुट गए। तीन लोगों के शव मिले हैं। चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। नाव हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस भी मौके पर पहुंची है लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जिन तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें 60 वर्षीय पवन कुमार, 70 वर्षीय सुधीर मंडल और एक साल का मासूम शामिल है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।