👉 यह भी पढ़ें:
- भारत में 49.5 करोड़ लोग पौष्टिक खाना खरीदने में असमर्थ! UN की रिपोर्ट ने खोली पोषण की बड़ी चुनौती, 8 साल में 32 करोड़ लोगों की स्थिति सुधरी
- India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा छात्र
- Make in India पर बड़ा फोकस: चीन समेत विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
- Doctors Safety in India: डोंबिवली में डॉक्टर्स पर हमले के बाद IMA ने जारी किया 100 हिंसक घटनाओं का डिजिटल ग्रिड, WHO के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
0:00 left
भारत के साथ व्यापार समझौते के करीब अमेरिका: ट्रंप का बड़ा बयान, 14 देशों पर नए टैरिफ का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत देते हुए कहा है कि अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौता करने के काफी करीब है। उन्होंने कहा, “हमने यूनाइटेड किंगडम और चीन के साथ समझौते किए हैं। हमने अन्य देशों से भी बातचीत की है, लेकिन कुछ के साथ समझौता संभव नहीं लग रहा, इसलिए हमने उन्हें पत्र भेजे हैं।”

टैरिफ को लेकर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रंप ने बताया कि उन देशों को पत्र भेजा जा रहा है, जिनके साथ समझौता नहीं हो पा रहा है, और उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें कितना टैरिफ देना होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अनुचित व्यवहार नहीं करेगा।
1 अगस्त की डेडलाइन पर ट्रंप का रुख
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे 1 अगस्त से लागू होने वाले अमेरिकी टैरिफ को लेकर पूरी तरह अडिग हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं दृढ़ हूं, लेकिन 100% नहीं। अगर देश संपर्क करते हैं और कुछ अलग तरीके से बात करना चाहते हैं, तो हम तैयार हैं।”
14 देशों पर नए टैरिफ का ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने जापान, दक्षिण कोरिया समेत 14 देशों पर 25 से 40 प्रतिशत तक के नए टैरिफ लागू करने का एलान किया है। यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। ट्रंप ने इस फैसले को लगातार बने व्यापार असंतुलन का नतीजा बताया।
ब्रिक्स देशों को भी चेतावनी
इसके साथ ही ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी है। यह कदम अमेरिकी व्यापार नीति में एक नई आक्रामकता और संरक्षणवाद का संकेत माना जा रहा है।
भारत के साथ संभावित व्यापार समझौता जहां सहयोग का संकेत देता है, वहीं बाकी देशों पर टैरिफ का दबाव अमेरिका की व्यावसायिक प्राथमिकताओं और रणनीतिक दबाव की नीति को उजागर करता है।



