झोल ही झोल हैं, बताओ कितना झेल सकते हो, ज़ोरदार नहीं, झोलदार है फिल्म ‘उलझ’

Date:

-प्रकाश हिन्दुस्तानी

ये फिल्म आपको उलझा कर रख देगी। हिंदी फिल्म उद्योग हर हफ्ते ऐसी ही कोई ना कोई फिल्म परोस देता है। यह फिल्म जोरदार हो सकती थी, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म ‘झोलदार’ बन गई है।

शुरू में तो समझ में ही नहीं आता कि फिल्म किसी सेक्स क्लिप कांड पर है या रॉ के किसी जासूस पर, युवा महिला ब्यूरोक्रेट की सफलता पर है या है भानुमति का कुनबा !

एक हैं भानुमति (जाह्नवी कपूर- फिल्म में सुहानी भाटिया)। युवा हैं। सुन्दर हैं। ब्यूरोक्रेट हैं। बाप भी ब्यूरोक्रेट हैं और दादा भी। बाप का बड़ा नाम है। दादा का भी है। सीधे पीएम तक पहुंच है। मंत्री के साथ बराबरी से बैठती है। कोई प्रोटोकॉल नहीं।

भारतीय विदेश सेवा में काठमांडू में हैं और बेहतरीन काम के लिए प्रमोशन पर सीधे ब्रिटेन में नंबर टू पोजीशन पर भेजा जाता है। लोग कहते हैं कि बड़ी पोस्टिंग पहुँच के कारण मिली है। (आईएफएस अधिकारी भानुमति कहती है कि मैं पूजा खेड़कर जैसी नहीं हूं।)

जलवे हैं, शैम्पेन और जैक एंड जिंजर है, वीवीआईपी की पार्टियां हैं। तामझाम है। लंदन में किसी अनजान विदेशी शेफ के साथ रात बिताती है, जिसका वीडियो बन जाता है और भानुमति को पता चलता है कि जो हमबिस्तर था, वो तो आईएसआई का बंदा है।

बेचारी भानुमति को ब्लैकमेल का शिकार होकर देश विरोधी काम करना पड़ता है। हालात ऐसे बनते हैं कि उसे ही एक मामले में रॉ के लिए काम करना होता है।

कहां डिप्टी हाई कमिश्नर और कहाँ रॉ? पर दर्शक बेवकूफ हैं, उलझ जाते हैं। फिर पाकिस्तानी पीएम, आतंकवादी का प्रत्यर्पण, पाक पीएम की यात्रा, उनकी हत्या की साजिश नाकाम, भानुमति की जांबाजी, अगैरह वगैरह, आदि इत्यादि।

समझ नहीं आता कि बंदी नायब तहसीलदार है या डिप्टी हाई कमिश्नर? फिल्म में गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन ,रोशन मैथ्यू , मेयांग चांग , जितेंद्र जोशी , जैमिनी पाठक, अली खान और राजेंद्र गुप्ता आदि भी हैं।

फिल्म में झोल ही झोल हैं, मानो दर्शक की परीक्षा हो, कितना झेल सकते हो, बताओ ? ना रे बाबा, ना !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।