फिल्म तेरे इश्क में : लॉजिक की दीवार से चकनाचूर इश्क

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

–डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

निर्देशक आनंद राय और धनुष की जोड़ी ने इंटेंस प्रेम कहानी दिखाने के चक्कर में लॉजिक चकनाचूर कर दिया है। फिल्म उद्योग के लिए नया फार्मूला है यूनिफॉर्म वाला हीरो–जो हिंसक हो और प्यार में पागलपन की हदें पार करता हो।

कुछ ऐसा ही है फिल्म ‘तेरे इश्क में‘।

ये लव स्टोरी भी कदम कदम पर लॉजिक की दीवार से टकराती है! धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में‘ देखकर लगा कि आनंद एल. राय ने अपना पुराना ‘रांझणा‘ वाला फॉर्मूला निकाला, उसमें थोड़ा ए.आर. रहमान का संगीत घोला, और बोल दिया – “बस, हो गया इंटेंस लव ड्रामा!” फिल्म बनारस की घाटों पर सेट है, जहाँ शंकर (धनुष) नाम का एक एयर फोर्स वाला लड़का है–गुस्सैल, आग बबूला और प्यार में इतना पागल कि दुश्मन को देखते ही गोली चला दे।

फिर आती है मुक्ति (कृति सेनन) – एक साइकेट्रिस्ट जो खुद प्रेग्नेंट है, गोलियां खा रही है, और जिंदगी से इतनी कन्फ्यूज्ड कि लगता है वो थैरेपी देने गई है या लेने. दोनों की टक्कर होती है, लेकिन बीच में फैमिली ड्रामा, मेंटल स्ट्रगल, और वो क्लासिक “पुअर vs रिच” वाला ट्विस्ट।

शुरुआत अच्छी की है – लद्दाख की बर्फीली चोटियों से शुरू होकर बनारस के घाटों पर उतरती है। धनुष का शंकर इतना रॉ है कि लगता है वो स्क्रीन से कूदकर आपको ही गले लगा लेगा। लेकिन जैसे–जैसे आगे बढ़ती है, स्क्रिप्ट शुरू हो जाती है “काकीड़ा ना पेट नू” मोड में –यानी कहाँ से कहाँ पहुँच गई?

एक तरफ इंटेंस लव, दूसरी तरफ टॉक्सिक ऑब्सेशन, और बीच में एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के नियम तोड़े जाते हैं जैसे वो सिर्फ आम जनता के लिए हैं. 27 साल की उम्र में एयर फोर्स एग्जाम? डॉक्टरेट तीन साल में? भाई, ये तो लगता है निर्देशक ने गूगल मैथ्स इस्तेमाल किया! क्लाइमेक्स इमोशनल और झिलाऊ है कि आंसू निकल आएंगे, दर्शक सोचेंगे – ये फिल्म पुरानी बॉलीवुड लव स्टोरीज का मिक्स्ड बिरयानी है। कभी रांझणा कभी अतरंगी रे, थोड़ा सा तमाशा तो थोड़ा सा बरेली लॉग्स को घोंट दिया. ये धनुष का तीसरा कमबैक है आनंद राय के साथ! वही बनारस, वही एकतरफा प्यार का पागलपन, टॉक्सिक हो गया है।

धनुष की एक्टिंग अच्छी है। कृति सेनन ने अपना बेस्ट दिया है– प्रेग्नेंट साइकेट्रिस्ट का रोल इतना लेयर्ड कि लगता है वो असल में डॉक्टर है। प्रकाश राज सपोर्टिंग रोल में हैं। बाकी कलाकार फिलर लगते हैं। ए.आर. रहमान ने बैकग्राउंड स्कोर मधुर है और हिन्दी फिल्म में भी एक गाना तमिल में है।

‘तेरे इश्क में‘ एक इमोशनल रोलरकोस्टर है–हंसाएगी, रुलाएगी, लेकिन लॉजिक की तलाश में थका भी देगी। फिल्म युवा शोहदों के लिए है! हीरो को हिंसक दिखाना क्यों जरूरी है? यह फिल्म दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके छात्र संघ के साथ–साथ भारतीय वायु सेवा की भी इमेज बिगाड़ती है।

झेल सको तो झेल लो!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से मांगा एक्शन प्लान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से एक्शन प्लान मांगा। अदालत ने वाहनों से प्रदूषण रोकने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

चार दिन में 500 करोड़ कमाए, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पांचवे नंबर रही ‘रामायण’

चार दिन में 500 करोड़ कमाए रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं जगह हासिल की है। फिल्म की कमाई और प्रतिस्पर्धा पर खास रिपोर्ट।

हाफिज सईद के बेटे का बयान: भारत एक चुनौती, PMML को नई मुस्लिम लीग बताया

हाफिज तलहा सईद ने भारत को चुनौती बताया और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग को नई मुस्लिम लीग बताया। उनके बयान से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा।

राहुल गांधी ने 7 दिन में 6वीं बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 7 दिन में 6वीं बार बहस की चुनौती दी है। उन्होंने खुली बहस के लिए मंच और मध्यस्थ चुनने का विकल्प भी दिया।

बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी बोलीं- पटाखे से ठीक होती हैं बीमारियां

बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी के पटाखे से बीमारियां ठीक होने के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे गलत बताया है।

दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस...

इंदौर में 2.2 ग्राम कोकीन के मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है। कार मालिक और ड्राइवर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर तीखा पलटवार किया। गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी के झोला उठाने का समय करीब आ गया है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम के झोला उठाने का समय अब करीब आ गया है।

एमपी में गोवर्धन पूजा पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ की सहायता

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को भी सम्मानित किया।

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार, भाजपा नेता के बेटे की मौत

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हुई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।