इंदौर। आज पूरे देश में महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत कर रही हैं। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए करती हैं। इस त्योहार के दिन आप सिर्फ शिव-पार्वती को ही नहीं लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकती हैं। कुछ आसान से उपाय हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपकी तिजोरी धन से भरी रहेगी।
हरतालिका तीज पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। इस दिन शाम को लक्ष्मी के सामने 11 देसी घी के दीपक जलाएं। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इसके बाद इन सभी दीयों को अपने मेन डोर के आसपास रख दें। इसके अलावा कपूर जलाकर इसकी रोशनी अपने पूरे घर में दिखाएं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आज बसंत पंचमी पर कर लें कुछ उपाय, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा, अबूझ मुहूर्त में संपन्न करें अपने शुभ कार्य
- इस बार देवउठनी एकादशी पर कर कई दुर्लभ संयोग, इन उपायों से करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न, नहीं रहेगी धन-संपदा की कमी
- धनतेरस पर आज कई शुभ संयोग, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी और पूजन, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा
- आज पापांकुशा एकादशी पर है विष्णु को प्रसन्न करने का मौका, ऐसे करें पूजा मिलेगी की भगवान की कृपा
- पालकी में सवार होकर आ रही हैं मां, हस्त नक्षत्र और इंद्र योग में हो रहा आगमन, बरसेगी सुख-समृद्धि
- सीजेआई के घर गणेश पूजा में पीएम मोदी के पहुंचने पर बवाल, मराठी में किए पोस्ट से विपक्ष हुआ आग-बबूला
इस तरह दूर होगी घर की आर्थिक परेशानी
घर की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए आज कुछ और उपाय कर लें। केसर वाले दूध से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। माता लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं भेंट करें। इसमें शंख, कौड़ी, मखाना, मोती आदि शामिल हो सकते हैं। आज घर के मेन डोर पर लाल या गुलाबी रंग का गुलाल छिड़ककर दो मुखी दीपक जलाकर लक्ष्मी जी का ध्यान करें। जब ये दोनों दीपक बुझ जाएं, तो दीपक को पानी में बहा दें। मान्यता है कि ऐसे उपायों से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।



