Videsh

 75 सालों का सबसे भीषण तूफान  बेबिनका शंघाई से टकराया,

भीषण तूफान  बेबिनका चीन के शंघाई के तटीय इलाके से टकराया

म्यांमार; यागी तूफान की तबाही ,100 से ज्यादा  लोगों ने गंवाई जान 

म्यांमार में यागी तूफान ने भारी तबाही मचाई है तूफान से आई बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.कई लोग लापता हैं

धरती पर वापस लौटा स्पेसएक्स का दल 

अंतरिक्ष में पांच दिन बिताने के बाद स्पेसएक्स का पोलारिस डॉन मिशन धरती पर वापस लौट आया है.

फ्रांस और इग्लैंड के बीच समुद्र पार करने की कोशिश; आठ की मौत

फ्रांस से इंग्लैंड की ओर जान जोखिम में डालकर समुद्र के रास्ते जाने की कोशिश अक्सर होती रहती है ऐसी ही एक कोशिश इस बार आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है

अमेरिका ने लगाए रूसी मीडिया पर नए प्रतिबंध, 

अमेरिका ने रूसी मीडिया चैनल आरटी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं.

दोनों जिंदगियों  के खिलाफ हैं कम बुरे को चुनें ;पोप फ्रांसिस 

ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के दोनों प्रमुख राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को जिंदगियों के खिलाफ बताया

चीन. 1950 के बाद पहली बार बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

1950 के बाद से पहली बार चीन रियाटरमेंट की आयु को धीरे-धीरे बढ़ाने जा रहा है. चीन की अधिकांश आबादी बूढ़ी हो रही है.

सीरिया; मिसाइल बनाने के ठिकानों पर इजराइली स्पेशल फोर्स  का हमला

इजराइल की स्पेशल फोर्स  ने सीरिया में हिजबुल्लाह के मिसाइल बनाने के ठिकानों को निशाना बनाया है.

बोइंग की मुसीबत बढ़ी, कर्मचारी  हड़ताल पर

बोइंग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल कर दी है प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियन को वेतन में 25% की बढ़ोतरी की पेशकश की थी, जिसे कर्मचारियों ने अस्वीकार कर दिया.

पुतिन ने दी रूस और नेटो के बीच जंग छिड़ने की  चेतावनी

यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने को लेकर चल रही चर्चा के बीच पुतिन ने नेटो के साथ रूस के युद्ध के खतरे की चेतावनी दी है.

अमेरिका; कमला हैरिस के साथ दूसरी डिबेट से  ट्रंप का इनकार

नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कमला हैरिस से दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट करने की संभावना से डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार किया

इमरान खान ने सेना से बातचीत के दरवाजे  बंद किए 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा सेना से बातचीत के दरवाजे कभी बंद नहीं किए, लेकिन आज कर रहा हूं.

गाजा; स्कूल पर इजराइली हवाई हमला ,संयुक्त राष्ट्र के 6 कर्मचारियों की मौत

फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का कहना है कि सेंट्रल गाजा में स्कूल पर हुए इजराइली हवाई हमले में छह कर्मचारियों की मौत हो गई है

वियतनाम; यागी तूफान  से अब तक 127 लोगों की मौत

वियतनाम में यागी तूफान से अब तक 127 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 54 लोग लापता हैं.

प्रेसिडेंशियल डिबेट समाप्त , ट्रंप और हैरिस ने एक दूसरे की नीतियों की जमकर आलोचना की.

90 मिनट तक चली प्रेसिडेंशियल डिबेट में कमला हैरिस और ट्रंप ने एक दूसरे की नीतियों की जमकर आलोचना की

अमेरिका और ब्रिटेन के विदेश मंत्री  जाएंगे यूक्रेन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के उनके समकक्ष डेविड लैमी इस हफ्ते एक साथ यूक्रेन का दौरा करेंगे.

गाजा  में इसराइल के हवाई हमले में 40 लोगों की मौत- हमास का दवा 

गाजा पट्टी में इसराइल के ताजा हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है.

नाइजीरिया; तेल से भरे टैंकर में विस्फोट, 50 से अधिक  लोगों की मौत

नाइजीरिया में तेल से भरे टैंकर के लोगों से भरे ट्रक से टकराने से 50 लोगों की मौत हुई है

वियतनाम; तूफान यागी ने मचाई तबाही, पुल बहा 

वियतनाम में तूफान यागी ने भारी तबाही मचाई है तूफान यागी के कारण रेड नदी पर बना पुल गिर गया

इजराइल ने सीरिया पर किया हवाई हमला, 16 की मौत 

इजराइल ने सीरिया के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी सना के अनुसार इसमें 16 लोगों की जान गई है.

वेस्ट बैंक और जॉर्डन की सीमा के पास हमला; तीन इजराइली नागरिकों की  मौत

इजराइली अधिकारियों ने बताया कि कि वेस्ट बैंक और जॉर्डन की सीमा के पास हुए हमले में तीन लोगों की मौत हुई है.

बांग्लादेश के राष्ट्रगान में बदलाव की कोई भी योजना नहीं;खालिद हुसैन

बांग्लादेश में धार्मिक मामलों के सलाहकार एएफएम खालिद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रगान में बदलाव की कोई भी योजना नहीं है.

वैश्विक व्यवस्था जिस तरह के खतरे से गुजर रही है वैसी शीत युद्ध के बाद से नहीं देखी 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और यूके की MI 6 के निदेशक ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था जिस तरह के खतरे से अभी गुजर रही है वैसी हमने शीत युद्ध के बाद से नहीं देखी

सुनीता विलियम्स और बुच को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला स्पेसक्राफ्ट लौटा

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर गया बोइंग का अंतरिक्ष यान स्टारलाइनर दोनों के बिना वापस धरती पर लौट आया है.

डोनाल्ड ट्रंप को रहत ; चुनाव तक टली  सजा 

मैनहट्टन हश मनी आपराधिक मामले में डोनाल्ड ट्रंप को रहत मिल गई है सजा को नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों तक के लिए टाल दिया गया है.

केन्या  के स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों  की मौत

केन्या में एक स्कूल में आग लगने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई है.

शेख हसीना को भारत में चुप रहना चाहिए;मोहम्मद यूनुस 

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि भारत पहुंचीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की कई राजनीतिक टिप्पणियां उनके गैर दोस्ताना रुख की ओर इशारा करती हैं.

कनाडा ; एनडीपी ने ट्रूडो सरकार से  लिया लिया  समर्थन वापस 

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.कनाडा की लेफ्ट विंग न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी यानी एनडीपी ने ट्रूडो सरकार को दिया अपना समर्थन वापस ले लिया है.

अमेरिका ; राष्ट्रपति चुनाव में दखलंदाजी के आरोप में लगे रुस पर प्रतिबंध

अमेरिका ने रुस पर राष्ट्रपति चुनावों में दखल देने और बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का आरोप लगाया है और रूस के सरकारी मीडिया के अधिकारियों पर प्रतिबंध भी लगाए हैं.

अमेरिका ने किया  वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का विमान जब्त 

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का विमान जब्त कर लिया है अमेरिका ने कहा कि इसे 1.3 करोड़ डॉलर में अवैध रूप से खरीदा गया था

नेतन्याहू नहीं कर रहे  बंधकों की रिहाई  समझौते और युद्धविराम के लिए पर्याप्त कोशिश;  बाइडन 

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के लिए कहा कि वो बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौते और युद्धविराम के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहे

रूस का लापता  टूरिस्ट हेलीकॉप्टर  क्रैश; 17 शव हुए बरामद

रूस में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर के मलबे को बरामद कर लिया गया है. इस हेलीकॉप्टर में 22 लोग सवार थे 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.

बंधकों के मिले शव; नेतन्याहू ने दी चेतावनी कहा  इजराइल चुप नहीं बैठेगा

गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह वक्त इसराइल के लिए आराम का नहीं है.

जापान: अकेलापन कितना भारी , मौत से महीने भर बाद मिले 4 हजार  लोगों के शव 

जापान में इस साल 6 माह के दौरान करीब 40 हजार लोगों की मौत उनके घरों में अकेले हुई है. यह आंकड़े जापान की पुलिस की एक रिपोर्ट में बताए गए हैं.

रूस में 22 पर्यटकों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

रूस के पूर्वी क्षेत्र में कामचत्का प्रायद्वीप पर 22 लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है.

असम विधानसभा में जुमे की नमाज का ब्रेक खत्म; जेडीयू,सपा,आरजेडी हमलावर

असम विधानसभा में शुक्रवार को दिया जाने वाला जुमे की नमाज के लिए तीन घंटे का ब्रेक अब खत्म कर दिया गया है.इसको लेकर जेडीयू,सपा और आरजेडी भाजपा पर हमलावर हैं

अमेरिका और इराक  संयुक्त  ऑपरेशन;आईएस के 15 आतंकियों  की  मौत

अमेरिका के मुताबिक उसके सैन्य बलों ने इराक के सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया जिसमे इस्लामिक स्टेट के 15 लड़ाकों को मार गिराया गया है.

मलेशिया ;नहीं मिली लापता  भारतीय महिला, नाकाम रहा सर्च ऑपरेशन

कुआलालांपुर में गड्ढे में गिरकर लापता हुई भारतीय महिला का कोई पता नहीं चल पाया है महिला की खोज लगातार आठवें दिन भी नाकाम रही

रुस ने  खारकीव पर किया हमला ;जान माल का हुआ नुकसान  

यूक्रेन के के खारकीव शहर पर रुस ने हमला किया है रूसी हमले में एक 14 साल की बच्ची की मौत की खबर है

हमास चीफ विसाम खाजिम को मार गिराया ;इजराइली सेना

इजराइली सेना का दावा है कि उसने जेनिन में हमास के चीफ विसाम खाजिम सहित तीन फिलस्तीनी लड़ाकों को मार दिया है.

गाजा  में पोलियो टीकाकरण के लिए युद्धविराम पर राजी  इजराइल

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि गाजा में बच्चों को पोलियो के टीकाकरण के लिए इजराइल ने युद्ध विराम के लिए राजी हो गया है.

फिर बढ़ी ट्रंप की मुश्किल;  फिर से अभियोग शुरू करने की अपील

2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल की कोशिश के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फिर से अभियोग चलाए जाने की अपील दायर हुई है.

रूस के  हमलों के सही ढंग से जवाब देंगे; जेलेंस्की 

यूक्रेन पर रूस के हमलों में चार लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश इसका सही ढंग से जवाब देगा.

इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में शुरू किया  अभियान; 11 फिलिस्तीनियों  की मौत

वेस्ट बैंक में इजराइली सेना एक बड़े सैन्य अभियान में कम से कम 11 फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

अस्थाई विदेशी श्रमिकों की संख्या  कम करेगी कनाडा सरकार 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार देश में कम वेतन वाले लोगों और अस्थाई विदेशी श्रमिकों की संख्या को कम कर रही है

कनाडा ने दिया चीन को झटका; चीन  निर्मित ईवी के आयात पर लगाया 100 फीसदी शुल्क  

कनाडा ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100 फीसदी शुल्क लगा दिया है

मार्क जकरबर्ग का पत्र;  बाइडन प्रशासन ने बनाया  कंटेंट  हटाने के लिए दबाव 

मार्क जकरबर्ग ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने कोविड से संबंधित पोस्ट को सेंसर करने का दबाव बनाया था

यूक्रेन ने रूस पर किया  ड्रोन हमला तो रूस ने भी मिसाइल और  ड्रोन से दिया  जवाब 

लाख कोशिश के बावजूद रूस और यूक्रेन में युद्ध के हालत संभलने के बजाए बिगड़ते जा रहे है दोनों ओर से हमले जारी हैं

पाकिस्तान; बलूचिस्तान में बस से उतार कर 22 यात्रियों को गोली मारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस से यात्रा कर रहे 22 लोगों की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

पाकिस्तानः हादसों में 30 से अधिक लोगों की मौत

पाकिस्तान में अलग अलग हादसों में ३० से अधिक लोगों की मौत हो गई

इजराइल ने किया लेबनान पर हमला, 

इजराइली सेना ने कहा है कि उनके लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है

गाजा ; 25 साल बाद  पोलियो का मामला

युद्धग्रस्त गाजा में 25 साल बाद पोलियो का मामला सामने आया है

कमला हैरिस के सामने लगे फ्री फिलिस्तीन के नारे 

अमेरिका के शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी का कन्वेंशन प्रोग्राम में जब हैरिस अपना भाषण दे रही थीं, उसी समय कुछ लोग फ्री फिलिस्तीन का नारा भी लगा रहे थे.

कमला हैरिस ने मां को किया याद ;कहा मां हमेशा हौसला बढ़ाती थीं

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत कन्वेंशन प्रोग्राम में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने भाषण में कहा उनकी मां हमेशा हौसला बढ़ाती थीं.

पीएम मोदी को जो करना था कर दिया, अब चाहे दुनिया जो अर्थ लगाती रहे, गले लगाना, कांधे पर हाथ रखना कोई बुरी बात...

यूक्रेन के राष्ट्रपति से तीन घंटे की बातचीत में दिया शांति का संदेश, भारत आने का आमंत्रण भी

भारत के 42 यात्रियों को लेकर जा रही बस नेपाल की नदी में गिरी, 15 की मौत, कई घायल

तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुआ हादसा, बचाव कार्य जारी

बांग्लादेश में बाढ़ भारत के कारण नहीं; विदेश मंत्रालय 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति त्रिपुरा में दम्बुर बांध के खोलने से पैदा हुई है. यह सही नहीं है.

इसराइल-हमास समझौते और बंधकों की वापसी पर हो जल्द बातचीत ; बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के समझौते के लिए जल्द बातचीत करने पर जोर दिया

इंडोनेशिया में कानून में बदलाव; पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प

इंडोनेशिया की संवैधानिक अदालत के फैसले को पलटने के सरकार के प्रयास के विरोध में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई.

अमेरिका ने लगाया  चीनी नागरिक पर  जासूसी का आरोप

अमेरिका में रहने वाले चीनी व्यक्ति पर अमेरिका ने चीन की खुफिया एजेंसी का जासूस होने का आरोप लगाया गया है.

भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती , हम युद्ध पर नहीं शांति में रखते हैं  विश्वास; पीएम मोदी 

रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर पीएम मोदी ने कहा, भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है. हम युद्ध नहीं शांति में विश्वास करते हैं. भारत इस क्षेत्र में भी शांति का पक्षधर है.

थाईलैंड के प्रधानमंत्री थविसिन बर्खास्त

थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री स्रेथा थविसिन को बर्खास्त कर दिया है.

रूस के एक और इलाके में इमरजेंसी घोषित

रूस के बेलोगोरोद के गवर्नर ने इलाके में आपातकाल लगाने की घोषणा की है. बीते 10 दिनों के अंदर बेलगोरोद इमरजेंसी लगाने वाला रूस का दूसरा क्षेत्र है

अमेरिका कर रहा है मध्य-पूर्व में तनाव को कम करने की कोशिश 

इसराइल पर ईरान के हमले के ख़तरे को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा अमेरिका मध्य-पूर्व में तनाव को कम करने की योजना पर काम कर रहा है.

बांग्लादेश को एक परिवार बनाएंगे;मोहम्मद यूनुस 

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि वो और उनके साथी देश को एक परिवार की तरह बनाना चाहते हैं

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img