👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
0:00 left
डोनाल्ड ट्रंप को सजा; कोर्ट ने फिर टाला फैसला
न्यूयॉर्क की एक अदालत की ओर से अमेरिका के चुने गए नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आपराधिक सजा पर दिए जाने वाले निर्णय को फिर से टाल दिया है.न्यायाधीश ने 19 नवंबर तक कोई भी फैसला टाल दिया है.जस्टिस जुआन मर्चन ने ट्रंप के वकील और मैनहेटन के अभियोजकों दोनों के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, जिसमें मौजूदा समयसीमा पर एक और सप्ताह के लिए रोक लगाने का अनुरोध किया गया था.
अभियोजक मैथ्यू कोलांगेलो ने कोर्ट को लिखा है, लोग इस बात को लेकर सहमत हो गए हैं कि यह अनोखी परिस्थितियां हैं.
न्यूयॉर्क के जज को यह तय करना है कि क्या हश मनी मामले में दोष को बरकरार रखना चाहिए और सजा के लिए आगे बढ़ना चाहिए या राष्ट्रपति पद के लिए मिली छूट पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर इसे रद्द कर देना चाहिए.



