👉 यह भी पढ़ें:
- चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
0:00 left
कनाडा ने निज्जर मामले से जुड़ी जानकारी अमेरिकी मीडिया को लीक की
कनाडा सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े मामले की जानकारी अमेरिकी मीडिया को लीक की थी। हैरानी की बात ये है कि कनाडा की सरकार को भी इसकी जानकारी थी
रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार ने पुष्टि की है कि निज्जर की हत्या से जुड़े मामले की जानकारी अमेरिकी मीडिया को लीक की गईं। उल्लेखनीय है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की बीते साल कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री ने इस हत्या का आरोप भारत सरकार पर लगाया था।।
कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और डिप्टी मिनिस्टर पर गोपनीय सूचना लीक करने का आरोप लगा है। कनाडा के मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है और कहा कि जो जानकारी उन्होंने अमेरिकी मीडिया को दी, वही जानकारी संसद में विपक्ष के नेता को भी दी।



