0:00
0:00 left
चीनी हैकर्स पर डोनाल्ड ट्रंप का फोन टैप करने का शक
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि हो सकता है कि चीन से जुड़े साइबर अपराधियों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथी सीनेटर जेडी वेंस के इस्तेमाल किए गए फोन या नेटवर्क को टैप करने की कोशिश की हो.
सूत्रों का कहना है कि ट्रंप-वेंस अभियान को इस बारे में सचेत भी किया गया था कि उनके फोन पर साइबर अटैक हो सकता है.
अमेरिकी न्याय मंत्रालय और एफबीआई ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. एफबीआई और इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी ने अपने एक साझा बयान में कहा है कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि चीनी हमलावरों ने हमारे नेटवर्क में कैसे सेंध लगाई?
संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि घटना की जांच की जा रही है. वहीं ट्रंप अभियान से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को आरोपी ठहराया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’



