भारत को चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए;.नवाज शरीफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के के अध्यक्ष नवाज शरीफ का कहना है कि भारत को चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए.जेनेवा से लंदन लौटते हुए नवाज शरीफ मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कहा, अगर भारत के साथ संबंध खराब हो गए हैं तो उनको सुधारा जा सकता है और मुझे इसमें कोई दिक्कत नजर नहीं आती
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के अनुसार दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो सकता है और होना भी चाहिए.अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियन्स ट्रॉफी में भारतीय टीम के जाने पर बनी आशंका के बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भारतीय टीम को पाकिस्तान आना चाहिए था. क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की जरूरत है.
गौरतलब है कि भारत ने चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है.
सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।
कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।