0:00
0:00 left
इजराइली हमले में पूर्वी बेका घाटी में 60 लोगों की मौत;लेबनान
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के पूर्वी बेका घाटी में हुए इजराइली हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.यह इलाका हिजबुल्लाह का मजबूत गढ़ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक घाटी में 12 जगहों पर हुए हमले में 58 लोग घायल भी हुए हैं.हालाँकि इस हमले पर इजराइली सेना की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.




