0:00
0:00 left
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन ने मनाई दिवाली
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी नागरिक शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली रिसेप्शन की मेजबानी करने का सम्मान मिला।
बाइडन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि बतौर सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में काम करते हुए मेरे स्टाफ के प्रमुख सदस्य दक्षिण एशियाई अमेरिकी रहे। जो बाइडन ने कहा कि कमला हैरिस से लेकर डॉ. विवेक मूर्ति और यहां मौजूद बहुत से लोगों के लिए मुझे गर्व है कि मैंने अमेरिका जैसा दिखने वाला प्रशासन बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाया।
कार्यक्रम के दौरान जो बाइडन ने दीया भी जलाया ।
👉 यह भी पढ़ें:
- खुद को ईसा मसीह मानने वाले युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर चलाई थी गोलियां,जांच में खुलासा
- व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर ढेर — ट्रंप थे अंदर, मची अफरा-तफरी
- ईरान से बातचीत पर बढ़ी अटकलें: व्हाइट हाउस ने कहा—स्थिति अभी अस्थिर
- व्हाइट हाउस में 3 घंटे की अहम बैठक: ट्रंप–नेतन्याहू ने ईरान परमाणु डील पर की गहन चर्चा
- ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर: व्हाइट हाउस ने सैन्य विकल्प तक की पुष्टि की, यूरोप में बढ़ी चिंता
- व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से अमेरिका में हड़कंप: दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर हमला, संदिग्ध अफगान नागरिक हिरासत में; ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना



