👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
0:00 left
UN में कांग्रेस नेता ने की पाकिस्तान की कड़ी आलोचना
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को अनावश्यक रूप से उठाने के पाकिस्तान के बार-बार के प्रयासों की कड़ी आलोचना की। शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल लगातार कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश करता है। साथ ही गलत जानकारी फैलाता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
उन्होंने कहा, एक बार फिर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का इस्तेमाल झूठ और फर्जी जानकारी फैलाने के लिए किया है। झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना इस प्रतिनिधिमंडल की आदत बन गई है। यहां तक कि इस मंच पर भी झूठ बोलता है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वास्तविक लोकतांत्रिक देश अलग तरह से काम करते हैं। हाल ही में हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया। चाहे कितने भी झूठ फैलाए जाएं, जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी।



