👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी नजर आई। आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 320.25 अंकों की तेजी रही और यह 83013.96 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी में भी आज 93.35 अंकों की बढ़त दिखी और यह 25423.60 के लेवल पर बंद हुआ।
आज बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती भी बताई जा रही है। हालांकि मुनाफावसूली के चलते बाजार शुरुआती बढ़त खो बैठा सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 447.5 अंक चढ़कर 83,141.21 के स्तर तक पहुंच गया था। बाद में इसमें गिरावट आ गई। निफ्टी का भी यही हाल रहा। सेक्टोरल इंडेक्स में, ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स 0.4 फीसदी तक गिर गए। कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शेयरों में 2% तक की गिरावट देखने को मिली। बाजार में आज आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स में तेजी दिखी। इधर, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में रहे।



