👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 अक्टूबर को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ 84,297 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी ने 25,843 के स्तर पर शुरुआत की। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 9:27 तक 270.76 अंक 0.32 या प्रतिशत उछलकर 84,482.64 पर आ गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 85.0 अंक या 0.33 प्रतिशत उछलकर 25,880.15 पर कारोबार कर रहा था।
सोमवार सुबह सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में मजबूती दिख रही है, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में हल्की गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 35 शेयर बढ़त में हैं। एनएसई के बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स लगभग 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि एफएमसीजी सेक्टर में मामूली कमजोरी देखी जा रही है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा कंज्यूमर, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल दिखे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, बजाज फाइनेंस और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मुनाफावसूली के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 344.52 अंक गिरकर 84,211.88 पर, जबकि निफ्टी 96.25 अंक घटकर 25,795.15 पर बंद हुआ था।



