मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 14 मई को शेयर बाजार हरे निशान में कुळा। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,500 के ऊपर कारोबार करता नजर आया।
आज के कारोबार शुरुआत होते ही बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 426.68 अंक या 0.51% की छलांग लगाकर 74,968.77 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 144.10 अंक या 0.62% चढ़कर 23,557.65 के पार निकल गया। बीएसई बास्केट से अडानी पोर्ट, एनटीपीसी, पावरग्रिड और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे। वहीं टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और टाइटन रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- 22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा
- बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद
- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,000 के पार हरे निशान में बंद
- शेयर बाजार में मिला-जुला प्रदर्शन: सेंसेक्स गिरा, निफ्टी चढ़ा
- जियो यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत
- Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार
फार्मा और मेटल शेयरों में तेजी
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों में देखी जा रही है। मेटल सेक्टर में तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मांग और कच्चे माल की कीमतों में सुधार को माना जा रहा है। इसी तरह दवा कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद ने इनके शेयरों में जान फूंक दी है। इसके अलावा, बैंकिंग और आईटी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जो बाजार को ऊपर बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।
निफ्टी के अधिकांश शेयर हरे निशान में
बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी के 50 में से अधिकांश शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इस कारण बाजार में तेजी
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार को सहारा दिया है। कई बड़ी कंपनियों के वित्तीय नतीजे उम्मीद से बेहतर आ रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से एक बार फिर भारतीय बाजार में खरीदारी की सुगबुगाहट तेज हुई है। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर भी निवेशकों की नजर है।



