सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 17 नवंबर को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 137.72 अंक प्रतिशत की तेजी के साथ 84,700.50 अंक पर, वहीं एनएसई निफ्टी 38.15 अंक की बढ़त के साथ 25,948.20 के लेवल पर खुला। देखते ही देखते दोनों में उछाल आने लगा। सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 260 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,823 और निफ्टी 64 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,974 पर था।

आज के कारोबार में सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, टाइटन, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), टीसीएस, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक लूजर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कामकाज कर रहे थे, जबकि एनटीपीसी के शेयरों में 0.55 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसी तरह टेक महिंद्रा के शेयर 0.54 और टाइटन कंपनी के शेयरों में 0.48 प्रतिशत का उछाल आया। इसके अलावा, एशियन पेंट्स के शेयरों 0.47 प्रतिशत और एसबीआई में 43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार 14 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 84.11 अंक की तेजी के साथ 84,562.78 अंक और एनएसई निफ्टी 30.90 अंक की उछाल दर्ज करते हुए 25,910.05 के लेवल पर बंद हुआ था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।