सऊदी में उमराह करने गए भारतीय श्रद्धालुओं की बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 लोगों की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सऊदी अरब में उमराह करने गए भारतीय श्रद्धालुओं की बस डीजल टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बच सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात उमराह करने गए हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी। इस दौरान बस की एक डीजल टैंकर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। बस में 43 यात्री सवार थे। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि टैंकर से टकराने वाली बस में सवार 43 यात्रियों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे थे। ये सभी तीर्थयात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी कर चुके थे। ऐसे में आगे के अनुष्ठान के लिए ये लोग मदीना जा रहे थे। आपातकालीन टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं। हज और उमराह मंत्रालय तथा ट्रैवल एजेंसी ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।