👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत काफी तेजी से हुई, लेकिन धीरे-धीरे बाजार में गिरावट आने लगी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 130.06 अंक उछलकर 84,556.40 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 22.80 अंक की बढ़त के साथ 25,891.40 पर आ गया। निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों से 200 अंक फिसल गया, जबकि सेंसेक्स अपने इंट्राडे हाई से लगभग 400 अंक नीचे बंद हुआ।
गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। घरेलू इक्विटी मार्केट में निवेशकों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि सेंसेक्स 800 अंक तक उछलकर 85,250 के पार पहुंच गया था , जबकि निफ्टी भी 26,000 के ऊपर ट्रेड कर रहा था। बीएसई सेंसेक्स 734 अंकों की तेजी के साथ 85,160 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 198 अंक चढ़कर 26,066 के स्तर पर पहुंच गया था। मार्केट में इस तेजी की अगुवाई आईटी और बैंकिंग शेयरों ने की। सुबह इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे दिग्गज स्टॉक्स टॉप गेनर्स में रहे। जोमाटो की पैरेंट कंपनी इटरनल और बजाज फिनसर्व जैसे कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली थी।



