मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 20 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 325.72 अंक की तेजी के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 112.35 अंक ऊपर जाकर 23,114.50 पर क्लेज हुआ।
शुक्रवार के कारोबार में एक समय पर सेंसेक्स ने करीब 1080 अंकों की बढ़त के साथ 75,286.39 के स्तर को छू लिया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रही। सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी टाटा स्टील, टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, ट्रेन्ट और आरआईएल के शेयरों में रही। इसके विपरित एचडीएफसी बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और कोटक महिन्द्रा बैठक के शेयर नुकसान में रहे। शेयर बाजार में आज उतार–चढ़ाव के बीच निफ्टी50 के कई दिग्गज शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और कोल इंडिया निफ्टी के फायदे वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



