👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी चाल, सेंसेक्स और निफ्टी की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 375.24 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,259.24 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 100.60 अंकों के नुकसान के साथ 25,111.45 अंकों पर क्लोज हुआ।
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी। एनएसई निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 31 कंपनियों के शेयरों गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 2.68 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सेंसेक्स 63.57 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,634.48 अंकों पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 16.25 अंकों (0.06%) की बढ़त के साथ 25,212.05 अंकों पर बंद हुआ था।



