👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 20 नवंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 446.21 अंक चढ़कर 85,632.68 पर बंद हुआ, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 139.50 अंक प्रतिशत बढ़कर 26,192.15 पर बंद हुआ।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.49 अंक चढ़कर 85,470.96 अंक के अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 83.35 अंक की बढ़त के साथ 26,136 अंक पर पहुंच गया जो इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। वहीं, दिन के दूसरे हिस्से के अंत में सेंसेक्स एक बार फिर से लगभग 450 अंक के आसपास बंद हुआ। इस तेजी के साथ बीएसई का सूचकांक करीब 85,600 के ऊपर बंद हुआ। आज निफ्टी भी हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी ने 140 अंक के पास जाकर 26,200 लेवल के आसपास क्लोजिंग देने में कामयाब रहा। निफ्टी बैंक आज भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में उतार–चढ़ाव देखने को मिला। जहां निफ्टी मिडकैप लगभग 14 अंक के ऊपर चढ़ा, वहीं स्मॉलकैप लगभग 8 अंकों से ज्यादा गिर गया।
आज सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरित एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर में गिरावट रही।



