शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 15 मई को भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर दिखा। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी तूफानी गति से ऊपर उछल गए। सेंसेक्स 1,126.36 अंक की तेजी के साथ 76,654.31 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 339.25 अंक चढ़कर 23,962.15 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, सन फार्मा के शेयरों में गिरावट रही।

👉 यह भी पढ़ें:

निफ्टी में कई शेयर दिखा रहे हैं दम

निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आई है। निफ्टी मिडकैप 1.4 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 1.7 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो और निफ्टी हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

बैंकिग शेयरों में भी दिखा दम

सोमवार के कारोबार में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी 1% से लेकर 3% तक की शानदार मजबूती देखी जा रही है। रिलायंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जैसे हैवीवेट शेयर्स भी हरे निशान में बने हुए हैं।

बाजार में इस कारण आई तेजी

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में आई इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिका-ईरान शांति समझौते है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान शांति समझौते के लिए सहमत हो गया है। इससे पश्चिम एशिया में तीन महीने से अधिक समय से चला आ रहा युद्ध खत्म हो जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ सैन्य अभियान तुरंत बंद करने की घोषणा की है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।