मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 4 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंकों और निफ्टी लगभग 70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। इसके बाद भी गिरावट जारी रही। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 284.51 अंक की गिरावट के साथ 74,061.66 अंक पर था, जबकि निफ्टी 67.25 अंक की गिरावट के साथ 23,338.35 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के 18 शेयर लाल निशान में खुले
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। ट्रेंट में सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी गिरावट रही। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, सन फार्मा, कोटक बैंक और एचसीएल टेक में भी गिरावट आई। दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटरनल, टेक महिंद्रा, टाइटन, बीईएल, टीसीएस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
निफ्टी में आईटी और ऑटो शेयर गिरे
गुरुवार के कारोबार में सबसे ज्यादा मार आईटी और ऑटो सेक्टर्स पर पड़ी है। दिग्गज आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही है। इनके अलावा सिप्ला, आयशर मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स भी आज टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, कोल इंडिया, अडानी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम, ओएनजीसी और अडानी पोर्ट्स के शेयर्स हरे निशान के साथ मजबूती दिखा रहे हैं।
बुधवार को भी बाजार में रही गिरावट
बुधवार को भी बाजार में गिरावट के साथ बंद हुए थे। भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा था, हालांकि आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से थोड़ा फायदा दिखा था। बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार में गिरावट के कारण
शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है। इसके चलते निवेशक जोखिम लेने से कतरा रहे हैं। युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गए, जो भारत जैसी कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता रखने वाली अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक है।
अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट
कल रात अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। डाऊ जोन्स इंडेक्स में 620.72 अंक या 1.21% की गिरावट देखी गई. S&P 500 इंडेक्स 56.10 अंक फिसलकर 7553.68 पर बंद हुआ। इसके 11 में से 6 प्रमुख सेक्टर्स घाटे में नजर आए। नैस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स 240 अंकों के नुकसान के साथ 26853.98 के स्तर पर बंद हुआ।



